Home  >>  News  >>  खाड़ी तेल संकट के बीच अमेरिका कैसे चुपचाप उठा रहा है फायदा
खाड़ी तेल संकट के बीच अमेरिका कैसे चुपचाप उठा रहा है फायदा

खाड़ी तेल संकट के बीच अमेरिका कैसे चुपचाप उठा रहा है फायदा

03 Mar, 2026

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को झटका दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि जहां खाड़ी देशों की अर्थव्यवस्थाएं दबाव में हैं, वहीं अमेरिका को इससे लाभ हो सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरानी मिसाइलों ने सऊदी अरामको के रास तनुरा रिफाइनरी को निशाना बनाया, जिसकी क्षमता लगभग 5.5 लाख बैरल प्रतिदिन है। वहीं कतर एनर्जी ने अपने रास लाफन एलएनजी प्लांट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया, जो वैश्विक एलएनजी आपूर्ति का करीब 20% हिस्सा देता है।

इन घटनाओं के बाद कच्चे तेल और गैस की कीमतों में तेजी देखी गई है, जिससे दुनिया के सबसे बड़े तेल और गैस उत्पादक अमेरिका की स्थिति मजबूत हो सकती है।

Related News

Latest News