RCB बिकी ₹16,660 करोड़ में — आदित्य बिड़ला ग्रुप और टाइम्स ऑफ इंडिया ने खरीदी IPL की सबसे बड़ी टीम
Royal Challengers Bengaluru — IPL 2025 की चैंपियन टीम — अब नए मालिकों के हाथों में है। आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन के नेतृत्व वाले एक कंसोर्टियम ने RCB को $1.78 अरब यानी ₹16,660 करोड़ में खरीदा है। यह IPL इतिहास की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी डील है।
टीम को United Spirits Limited (USL) से खरीदा गया है, जो Diageo Plc की भारतीय इकाई है। USL ने 2008 में इस टीम को सिर्फ ₹485 करोड़ में खरीदा था — यानी 18 साल में 16 गुना रिटर्न।
नई ओनरशिप में आदित्य बिड़ला ग्रुप के डायरेक्टर और पूर्व क्रिकेटर आर्यमन विक्रम बिड़ला टीम के चेयरमैन होंगे, जबकि टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के सत्यन गजवानी वाइस-चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे।
इस डील में IPL और WPL — दोनों टीमें शामिल हैं। डील को BCCI और IPL गवर्निंग काउंसिल की मंजूरी का इंतजार है।
RCB अपना IPL 2026 अभियान 28 मार्च को M. Chinnaswamy Stadium पर Sunrisers Hyderabad के खिलाफ शुरू करेगी। नई टीम, नए मालिक, नई उम्मीदें — Ee Sala Cup Namde?