MHADA पुणे FCFS योजना 2026: 4 मई से 295 फ्लैट्स बिक्री के लिए उपलब्ध
महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी ने पुणे में घर खरीदने वालों के लिए बड़ी घोषणा की है। MHADA ने 295 किफायती फ्लैट्स को पहले आओ, पहले पाओ (FCFS) आधार पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है।
यह बिक्री 4 मई 2026 सुबह 11 बजे से MHADA की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी। यह फ्लैट्स पहले की लॉटरी में नहीं बिक पाए थे।
कुल फ्लैट्स में से:
113 फ्लैट्स पुणे नगर निगम क्षेत्र में हैं
182 फ्लैट्स पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम क्षेत्र में स्थित हैं
यह योजना किफायती कीमत और अच्छे लोकेशन के कारण खरीदारों के लिए आकर्षक मानी जा रही है।