Home  >>  News  >>  निफ्टी 50 टुमॉरो ओपनिंग प्रेडिक्शन 17 अप्रैल 2026: वोलैटिलिटी के बीच कमजोर शुरुआत के संकेत
निफ्टी 50 टुमॉरो ओपनिंग प्रेडिक्शन 17 अप्रैल 2026: वोलैटिलिटी के बीच कमजोर शुरुआत के संकेत

निफ्टी 50 टुमॉरो ओपनिंग प्रेडिक्शन 17 अप्रैल 2026: वोलैटिलिटी के बीच कमजोर शुरुआत के संकेत

16 Apr, 2026

Gaurav Poswal

भारतीय शेयर बाजार कल यानी 17 अप्रैल 2026 को कमजोर या नेगेटिव शुरुआत के संकेत दे रहे हैं। 16 अप्रैल को बाजार में दिनभर भारी वोलैटिलिटी देखने को मिली। सुबह बाजार पॉजिटिव था लेकिन दूसरे हाफ में गिरावट आई और अंत में रिकवरी देखने को मिली।

निफ्टी, बैंक निफ्टी और सेंसेक्स तीनों ही इंडेक्स अपने पिछले क्लोज के आसपास बंद हुए, जिससे बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।

गिफ्ट निफ्टी ने अपना अपट्रेंड तोड़ दिया है और 24,260 के आसपास एक मजबूत रेजिस्टेंस बना लिया है। जब तक गिफ्ट निफ्टी इस स्तर के नीचे रहेगा, तब तक बाजार में कल गैप डाउन या कमजोर ओपनिंग की संभावना बनी रहेगी।

निफ्टी के लिए 24,750 का स्तर महत्वपूर्ण सपोर्ट है। अगर यह स्तर टूटता है तो बाजार में और गिरावट आ सकती है। वहीं 24,365 के ऊपर जाने पर ही बाजार में मजबूती देखने को मिलेगी।

निवेशकों को सलाह दी जाती है कि बाजार खुलते ही जल्दबाजी में ट्रेड लेने से बचें और कन्फर्मेशन का इंतजार करें।

Related News

Latest News