केंद्र सरकार ने DA में 2% बढ़ोतरी को मंजूरी दी, 60% हुआ महंगाई भत्ता
केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इसके बाद DA 58% से बढ़कर 60% हो गया है।
यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू होगी और इससे 50.5 लाख कर्मचारी और 68.3 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे।
यह फैसला ऐसे समय में आया है जब 8वें वेतन आयोग को लेकर उम्मीदें बढ़ रही हैं।