Nifty 50 Opening Prediction for 17 March: Gap Up, Gap Down या Sideways? Expiry Day पर क्या रहेगा ट्रेंड
17 मार्च को निफ्टी 50 की एक्सपायरी होने वाली है, इसलिए ट्रेडर्स के लिए यह दिन काफी अहम रहने वाला है। हाल के ट्रेडिंग सेशन में निफ्टी ने लगभग 270 पॉइंट की रिकवरी दिखाई जबकि बैंक निफ्टी में करीब 700 पॉइंट की तेजी देखने को मिली। टेक्निकल चार्ट के अनुसार निफ्टी ने 200 EMA का ब्रेकआउट किया है और उसके बाद रीटेस्ट भी लिया है, जो आमतौर पर बुलिश सेटअप माना जाता है। ऑप्शन चेन डेटा के अनुसार 23400 और 23500 पर मजबूत रेजिस्टेंस मौजूद है जबकि 23000 एक प्रमुख सपोर्ट लेवल है। अगर निफ्टी 23500 के ऊपर ओपनिंग देता है तो आगे 300-400 पॉइंट तक की तेजी देखने को मिल सकती है। RSI लगभग 82 पर और PCR 1.02 के आसपास है, जो मार्केट में सकारात्मक संकेत देता है। हालांकि एक्सपायरी डे पर मार्केट में ज्यादा वोलैटिलिटी रहती है और कई बार मार्केट गैप अप ओपन होकर पूरे दिन साइडवेज रहकर ऑप्शन प्रीमियम को कम करता है। इसके अलावा ग्लोबल न्यूज, जियोपॉलिटिकल घटनाएं और क्रूड ऑयल की कीमतें भी मार्केट की दिशा तय कर सकती हैं। इसलिए ट्रेडर्स को इन लेवल्स पर खास ध्यान रखने की जरूरत है और उचित रिस्क मैनेजमेंट के साथ ट्रेडिंग करनी चाहिए।
join these whatsapp community for realtime market opening & other updates - https://whatsapp.com/channel/0029Va9u1cdElah1ePjCAk0i